मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
कांवड़िया बनके श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस ने पकडा है। थाना खालापार पुलिस ने मात्र 08 घंटे में चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण किया।
❇️ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये 08 मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के, 01 काला पीठ्ठू बैग, 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड की फोटो कापी, 700 रूपये नगद, 01 बडा जैक, डिश/केबिल का तार व 01 अदद चाकू बरामद।
वादी नरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र सोनपाल निवासी जटपुरा थाना पिलखुआ जनपद हापुङ द्वारा थाना खालापार पर तहरीर देते हुए बताया कि वह हरिद्वार से कांवड लाते समय मिनाक्षी चौक पर जूस की दुकान पर बैग रखकर (जिसमे आई0डी0 व दोस्तो के मोबाईल व 2000 रुपये ) जूस पीने लगे, इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा बैग को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 05.08.2026 को ही वादी श्री निजाम पुत्र अब्दुल रजाक निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली किदवईनगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से बडे वाहन मे प्रयोग होने वाला जैक तथा डिस की केबल/तार को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीरे के आधार पर थाना खालापार पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू अलग – अलग स्थानो पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व मुखबिर मामूर किये गये। जिसके क्रम में दिनांक 05.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड वहलना पुल के नीचे अन्डर पास से 1. बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना खालापार जनपद मु0नगर 2. असगर पुत्र अजमल निवासी मोरसदर थाना कोतवाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार करते हुए उक्त अभियोगों का 8 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी, बडा जैक, डिश/केबिल का तार, काला पीठ्ठू बैग ,01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड की फोटो कापी व 01 अदद नाजायज चाकू एवं 700 रूपये नगर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-
1. बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 22 वर्ष)
2. असगर पुत्र अजमल निवासी मोरसदर थाना कोतवाली जनपद मेरठ (उम्र करीब 35 वर्ष)
पंजीकृत अभियोगों/अनावरण किये गये अभियोगों का विवरण-
1- मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(ए) बीएनएस थाना खालापार , मुजफ्फरनगर ।
2- मु0अ0सं0 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना खालापार , मुजफ्फरनगर ।
बरामदगी का विवरण-
✔️ 08 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी
✔️ 01 अदद काला पीठ्ठू बैग
✔️ 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड (छायाप्रति)
✔️ 700 रूपये
उपरोक्त सभी सामान थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस, 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है)
✔️01 अदद बडा जैक व डिश/केबिल का तार (थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित)
✔️01 अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 371/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर ।2. मु0अ0सं0- 250/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर ।
3. मु0अ0सं0- 302/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर ।
4. मु0अ0सं0- 60/2021 धारा 13 जी एक्ट थाना खालापार , मुजफ्फरनगर ।
5.मु0अ0सं0- 47/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
6.मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर
7.मु0अ0सं0 138/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
गिरफ्तार अभियुक्त असगर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 301/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर ।
2. मु0अ0सं0- 317/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी,जनपद मुजफ्फरनगर ।
3.मु0अ0सं0- 1407/2012 धारा 380 भादवि थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर ।
4.मु0अ0सं0- 61/2004 धारा 380/ 411 भादवि थाना नई मण्डी,जनपद मुजफ्फरनगर ।
5. मु0अ0सं0- 246/2012 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी,जनपद मुजफ्फरनगर ।
6.मु0अ0सं0- 447/2012 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाईंस जनपद मुजफ्फरनगर ।
7. मु0अ0सं0- 747/2012 धारा 380 भादवि थाना सिविल लाईंस जनपद मुजफ्फरनगर ।
8.मु0अ0सं0- 1146/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाईंस जनपद मुजफ्फरनगर ।
9.मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस , थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
10.मु0अ0सं0 138/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने दिनांक 05.08.2026 को छद्म नाम एवं छद्म वेश धारण कर कांवडिया बनाकर मिनाक्षी चौक के पास जूस दुकान से एक कांवडियो का काले रंग का बैग चुराया था जिसमे हमे 06 बडे टच मोबाईल व 02 छोटे किपैड फोन मिले थे जो आपको हमारी तलाशी से मिले है जिनको हम दोनो ने आपस मे बाट लिया था साथ ही बैग मे नगद 2000/- रूपये मिले थे जिनको हमने 1000 – 1000 रूपये आपस मे बाट लिया था, चोरी के कुछ पैसे हमने खाने पीने में खर्च कर दिये थे। इसके बाद हम दोनो ने रात को ही एक घर मे चोरी की थी जहाँ से हमने एक कट्टा डिश/केबिल तार का व एक कट्टा जिसमे लोहे का जैक था चुराया था। बरामद चाकू के बारे में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह चाकू हम लोग अपनी सुरक्षा व लोगों को डराने धमकाने के लिए रखते है। चोरी किया गया सामान हम बेचने के लिए वहलना पुल के पास घूम रहे थे की तभी पुलिस ने हमे पकड लिया।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 120






