Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों ने गिनवाई समस्या

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों ने गिनवाई समस्या

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड के निर्माण एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग के प्रकरण पर चर्चा की गई। एनएचएआई के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य का एस्टीमेट मुख्यालय से अनुमोदित हो चुका है तथा इसी सप्ताह में कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

बैठक में जौली रोड की मरम्मत की मांग उठी जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही कराए जाने का आश्वासन दिया गए
मैसर्स बी.के. टाइल्स, मेरठ रोड के समीप स्थित लिंक रोड के क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।
ग्राम लच्छेड़ा में मिल्टेक इंडस्ट्रीज के सामने विद्युत पोल हटवा दिए जाने पर उद्यमियों ने विद्युत विभाग की सराहना की।
बैठक के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हुए प्लेसमेंट की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग जैस्मीन द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों एवं विभागीय कार्यवाही की जानकारी भी साझा की। अंत में सभी अधिकारियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल