Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुराने ठेकेदार से हैक कर लिया सिस्टम, शहर में बंद हुई पानी की सप्लाई, चौतरफा मचा हाहाकार

पुराने ठेकेदार से हैक कर लिया सिस्टम, शहर में बंद हुई पानी की सप्लाई, चौतरफा मचा हाहाकार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुरानी फर्म ने नगर पालिका के जलकल विभाग का स्काडा सिस्टम हैक कर 70 नलकूपों का ऑटोमाइजेशन बंद कर दिया। पूरे शहर की पेयजलापूर्ति बंद होने से चौतरफा हाहाकार मच गया। रात्रि करीब 12 बजे जलकल विभाग के एई अनुज कुमार, जेई धर्मवीर सिंह नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने ठेकेदारों को नगर पालिका में बुलाकर रात्रि में ही बैठक की और शहर के 70 नलकूपों को मैनुअल चलवाया। इस दौरान करीब 24 घंटे पेयजलापूर्ति प्रभावित रही। उधर पानी की सप्लाई बंद होने और स्काडा सिस्टम हैक होने से खफा सभासदों ने नगर पालिका पहुंच कर एई जलकल का घेराव किया। उन्होंने उक्त फर्म के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, भुगतान और एफडीआर रोकने की मांग की।


पिछले करीब चार साल से नलकूप ऑटोमाइजेशन का कार्य प्रियांक फर्म के द्वारा किया जा रहा था। फर्म ने यहां पर स्काडा पैनल के माध्यम से सभी ट्यूबवैल का ऑटोमाइजेशन करते हुए पालिका मुख्यालय से सेंटर बनाकर उनको एक ही बटन से ऑपरेट करने की सुविधा शुरू कर दी थी। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा इस बार नया ओपन टेंडर निकाला गया। ई टैण्डर में पांच फर्म आई और चार में से एक फर्म सर्वेस इंटरप्राइजेज प्रा. लि. लखनऊ एन-1 श्रेणी में स्वीकृत हो गई। नई फर्म के द्वारा शहर में पेयजलापूर्ति का कार्य किया जा रहा था। बुधवार को पुरानी फर्म ने स्काडा सिस्टम को हैक कर पूरे शहर की पानी की सप्लाई को बंद कर दिया। देर रात्रि में पानी की सप्लाई न होने पर चौतरफा हाहाकार मच गया। नगरवासियों और स्थानीय सभासदों ने पानी न आने की शिकायत जलकल विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद पता चला कि पुरानी फर्म ने पूरा सिस्टम हैक कर लिया है। अधिकारियों ने रात्रि में बैठक कर ठेकेदारों को बुलाकर करीब 70 नलकूपों को मैनुअल चलवाया है। इसके बाद पानी की सप्लाई गुरुवार की दोपहर तक सामान्य हुई। उधर नई फर्म को नलकूपों के ऑटोमाइजेशन के लिए अपना सिस्टम लगाने के लिए कहा गया है। नई फर्म के द्वारा करीब 35 नलकूपों को अपना सिस्टम लगाया है। उधर गुस्साए सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, शोकत अंसारी आदि नगर पालिका पहुंचे और एई अनुज कुमार को घेराव करते हुए उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इन्होंने बताया 
पुराने ठेकेदार से स्काडा सिस्टम को हैक कर पानी की सप्लाई को बंद कर दिया था। रात्रि में अन्य ठेकेदारों को बुलाकर मैनुअली नलकूपों को चलाया गया। अब उक्त सॉफ्वटेयर चेज किया जा रहा है। उक्त ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। उसके भुगतान और एफडीआर पर रोक लगा दी गई है।
अनुज कुमार, एई जलकल विभाग नगर पालिका

इन्होंने बताया 
सिस्टम हैक कर पूरे शहर की पेयजलापूर्ति को ठप करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। इस मामले को बोर्ड बैठक में भी उठाया जाएगा।
राजीव शर्मा, सभासद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल