Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पावर कारपोरेशन की छापेमारी से हडकम्प, 13 घरों में पकडी बडी बिजली चोरी

पावर कारपोरेशन की छापेमारी से हडकम्प, 13 घरों में पकडी बडी बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में विभागीय टीम ने नुमाईश कैम्प विद्युत उपकेन्द्र के हाईलॉस फीडर रामपुरम क्षेत्र में विशेष बिजली चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 13 घरों में बिजली चोरी पकडी है। विभाग के इस छापेमारी से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। टीम को 12 घरों में मीटर से पहले केबिल में अवैध कट लगा हुआ मिला। वहीं एक उपभोक्ता के द्वारा सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने सभी 13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को नुमाइश कैंप विद्युत उपकेंद्र के चिन्हित हाईलॉस फीडर रामपुरम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी के कई मामले पकड़े गए। चेकिंग के दौरान टीम ने उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। इस दौरान 12 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर की केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत उपभोग किया जाना पाया गया। इसके अलावा एक उपभोक्ता के परिसर में आईसीटीओ से सीधी विद्युत चोरी का मामला सामने आया। विभागीय टीम के द्वारा पकड़े गए सभी मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित कुल 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल