Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जाली करेन्सी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

जाली करेन्सी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना बुढाना पुलिस द्वारा जाली करेन्सी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर को पकडा है। इनके पास से पुलिस ने 01 लाख रुपये की जाली करेन्सी व घटना में प्रयुक्त 01 वैगनआर गाडी बरामद की है।

थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति वैगनार कार में जाली करेन्सी लेकर खतौली की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात एक वैगनार कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु पुलिस टीम को देखकर गाडी में बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बसी गेट खतौली रोड से अभियुक्तगण 1. सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 2. माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 3. जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर पर जाली करेन्सी लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख रुपये कीमत के जाली नोट, वैगनार कार व 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-
1. सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ ।
2. माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ ।
3. जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

बरामदगी का विवरण-
✔️ 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल 01 लाख रुपये कीमत के)
✔️ 01 वैगनआर गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 17 BT 7239
✔️ 03 मोबाइल फोन

पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मवाना के रहने वाले अपने साथी साहिल व साहनवाज से 40,000 रुपये में 1,00,000 नकली रुपये मंगाते है जिन्हे हम लोग बाजार में घूम फिर कर चलाते है। हम कई बार इन रुपयों में अपना मुनाफा कमाकर मुसर्रफ पुत्र नामालूम निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर जो सकौती मेरठ में बेकरी चलाता है, उसे दे देते है। साहिल व साहनवाज अपने बैंग्लौर के रहने वाले माइकल फर्नाडीज से 30,000 रुपये में नकली 1,00,000 रुपये मंगाते है। साहिल व साहनवाज बंगलौर से कुरियर के द्वारा नकली नोट मंगाते है जिनहे हम फर्जी नाम पता देकर रिसीव करते है और उसका कोड नम्बर शाहनवाज व साहिल हमे दे देते है। जिसे दिखाकर हम लोग कुरियर कम्पनी से नकली नोटो का कुरियर प्राप्त करते है। साहिल व साहनवाज हम लोगो को क्यूआर कोड भेजते है जिसपर हम लोग इन नकली नोटों की कीमत 01 लाख रुपयों के 30 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से बंगलौर वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर देते है तथा 10 हजार रुपये नगद साहिल व शाहनवाज को देते है। यह रुपये जो हमसे प्राप्त हुए है यह वही है जो कोरियर के माध्यम से हमने रिसीव किये है।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल