Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद मुजफ्फरनगर में 5123 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज किए बिना फुंक दी 2.28 करोड की बिजली

जनपद मुजफ्फरनगर में 5123 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज किए बिना फुंक दी 2.28 करोड की बिजली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट मीटर, बिजली बिल बकाया, आपूर्ति दुरूस्त रखने आदि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की है। जनपद में करीब 5123 उपभोक्ताओं ऐसे है जिन्होंने अभी तक अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज नहीं कराया है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 2.28 करोड रुपए का बिल बकाया है। विभागीय टीम ने रूडकी रोड पर चैकिंग करते हुए दो घरों में बिली चोरी पकडी है।


बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्य अभियंता विनोद कुमार मोहल्ला रूडकी रोड पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से वार्ता करते हुए स्मार्ट मीटर के साथ में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभ के संबंध में विस्तार से बकाया। इस दौरान उन्होंने कई उपभोक्ताओं से मौके पर मीटर रिचार्ज भी कराया है। वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के परिसर पर जाकर फीडबैक लिया गया। टीम ने दो स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी है। जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक उपभोक्ता के द्वारा नगर पालिका के स्ट्रीट लाईट केबिल में कट लगाकर चोरी की जा रही थी। वहीं दूसरे का मीटर में शंट लगा पाया गया। चीफ ने बताया कि इन्द्रा कालोनी निवासी विकास कुमार और शिव नगर निवासी भूमिका पुनिया के यहां पर बिजली चोरी पकडी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त मोहल्ले में अर्चना शर्मा के यहां पर मासिक खपत 63 यूनिट, शोभा राम 64 यूनिट, राकेश कुमार के यहां पर 86 यूनिट, ओमवती के यहां पर 78 यूनिट पायी गई है। उन्होंने बताया कि यह कम खपत वाले उपभोक्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल