Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अधिकारियों को दिए निर्देश

कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने डीएम उमेश मिश्रा और अन्य अधिकारियों के साथ चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं उनके द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री और ईट आदि की गुणवत्ता को भी परखा है।
उन्होंने चौधरी चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में स्थित भारोतोलन व जिमनास्टिक हाल, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम हाल एवं बैडमिंटन हाल का जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में मीटिंग हॉल पार्किंग सहित गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त को कार्यदायी संस्था के जेई ने अवगत कराया जिमनास्टिक वॉलीबॉल के कार्य को 29 अप्रैल 2025 से कार्य प्रारंभ किया गया। 30 दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और भौतिक प्रगति 51 प्रतिशत हो गई है। मंडलायुक्त को कार्यदायी संस्था के जेई हरीश ने अवगत कराया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मीटिंग हॉल पार्किंग सहित गेस्ट हाउस के निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत हो गई है, शेष निर्माण कार्य 26 सितम्बर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली ईट को भी चेक किया। मंडलायुक्त ने दोनो कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री अच्छी क्वालिटी की हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।

समय-समय पर निर्माण कार्य चेक करने के दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य परियोजना में हो रहे निर्माण कार्य का समय-समय पर चेक किया जाए। प्रयोग होने वाली सामग्री को अवश्य चेक करते रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजना को शीघ्र पूर्ण करें, जो परियोजना पूर्ण हो गई है, उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति लाने हेतु जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए अभियान चलाकर फैमिली आईडी को बनाया जाए। उन्होंने गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए चीनी मिलो से समन्वय कर गन्ना किसानों का अवशेष भुगतान को शीघ्र भुगतान करना सुनिश्चित करें।

डीडी को फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। कमिश्नर ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की प्राथमिक विद्यालयों में सभी स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर स्मार्ट टीवी संचालित रहे,छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाई जाए तथा मध्यान भोजन मीनुसार छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण भी किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिन सड़कों में गड्ढा हो गए हैं,उन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए कैंप लगाया जाए तथा इसका प्रचार प्रसार भी कराया जाए।

मरीजाें का अच्छी तरह से उपचार करने के आदेश
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए है कि सभी सीएससी एवं पीएचसी पर डाक्टर मैजूद रहे। वहीं मरीजों का अच्छी तरह से उपचार कर दवाई दे। उन्हें रेफर न करें यदि ज्यादा हालत गंभीर हो तभी रेफर किया जाए। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जो दायित्व दिए गए हैं, उसका निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वासन दिया कि आप द्वारा जो दिशा निर्देश दिए, उसका अनुपालन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल