Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मिली खराब, कमिश्नर हुए नाराज

कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मिली खराब, कमिश्नर हुए नाराज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को कमिश्नर डा. रूपेश कुमार जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर किए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्हें अधिकांश निर्माण कार्यों की गुणवत्ता काफी खराब मिली है। इस मामले में कमिश्नर ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कडी नाराजगी जताई है।  कमिश्नर ने जल निगम और सिंचाई विभाग के द्वारा जनपद में कराए गए करोडों रुपए के कार्यो की रिपोर्ट मांगी है।


कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बी व सी तथा डी श्रेणी वाले विभागों की गंभीरता के साथ समीक्षा की है। उन्होंने संबंधित विभागो को अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, जिला पंचायतीराज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग,एनआरएलएम आदि को रैंकिंग में सुधार लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उन्होंने निर्माण कार्यों की 14 विलंबित परियोजनाओं की राजकीय प्रक्षेत्र लोई ब्लॉक ए का सुदृढ़ीकरण, राजकीय प्रक्षेत्र, लोई,ब्लॉक बी का सुदृढ़ीकरण, राजकीय प्रक्षेत्र लोई ब्लॉक सी एवं डी का सुदृढ़ीकरण, स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में पंचकर्म चिकित्सा इकाई का भवन निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल 04 ब्लॉक जी12 का निर्माण, पुरकाजी में वाटर सप्लाई, मुजफ्फरनगर में पानीपत खटीमा मार्ग राजमार्ग संख्या 12 को 04 लेन में चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, करनाल ग्राम फुगाना से ग्राम कुरावा खरड़ संपर्क मार्ग करंजे से लेपन का कार्य, मुजफ्फरनगर खंड गंगा नहर, मुजफ्फरनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत रजवाहा मसूरपुर प्रणाली एवं रजवाहा मेन सरवट, लैफ्ट सरवट, राइट सरवट, पचैण्डा एवं रजवाहा माखियली के पुनरोद्धार कार्यों की परियोजना, मुजफ्फरनगर खंड गंगा नहर मुजफ्फरनगर के कार्य क्षेत्र अंतर्गत गंगा कैनाल आवासीय कॉलोनी में स्थित क्षतिग्रस्त आवासो, कार्यालय की जीणोद्धारवार कार्यों की परियोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री अच्छी क्वालिटी प्रयोग की जाए।

इसमें किसी प्रकार की कोई भी शिथिलता ना बरती जाए। यदि निर्माण कार्य में कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्यकारी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उपाध्यक्ष एमडीए प्रणता ऐश्वर्या ऐश्वर्या, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल