Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » यातायात के नियम तोडने पर 70 वाहनों का चालान

यातायात के नियम तोडने पर 70 वाहनों का चालान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
यातायात नियम तोडने पर ट्रैफिक पुलिस ने कडी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 70 वाहनों का चालान किया है। उक्त चालान अतिक्रमण , नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात  रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महावीर चौक से प्रकाश चौक, कोर्ट रोड होते हुए अंबेडकर चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 70 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपिल, इन नियमाें का रखे ध्यान
 यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
तीन सवारी न बैठाएं।
वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।
निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल