Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अमन रोलिंग मिल्स प्रा०लि० में दो करोड की टैक्स चोरी प्रकाश में आयी

अमन रोलिंग मिल्स प्रा०लि० में दो करोड की टैक्स चोरी प्रकाश में आयी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

फर्म सर्वश्री अमन रोलिंग मिल्स प्रा०लि० जी0एस0टी0एन0-09AAKCA8427G1ZF, पता- खसरा नं0 769 मेरठ रोड ग्राम संधावली मुजफ्फरनगर की राज्यकर विभाग मुजफ्फरनगर के द्वारा वि०अनु०शा० जांच दिनांक 21.04.2026 में प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 22.04.2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक की गयी। फैक्ट्री परिसर में माल के भौतिक सत्यापन पर फर्म के पास, अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से, रू0 167 लाख का तैयार माल का स्टाक कम व रू0 28.72 लाख के कच्चा माल का स्टॉक अधिक पाया गया। प्रथम दृष्टया लगभग 2 करोड़ का करापवंचन प्रकाश में आया है। प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम जांच चल रही है।

उक्त जांच  सिद्धेश चन्द्र दीक्षित, संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०) राज्यकर मुजफ्फरनगर सम्भाग मुजफ्फरनगर के निर्देशन में मनोज कुमार शुक्ला, उपायुक्त (वि०अनु०शा०) राज्यकर मुजफ्फरनगर द्वारा अपनी टीम के साथ सम्पन्न की गयी है। टीम में  कृष्ण कुमार (उपायुक्त राज्यकर),  योगेन्द्र प्रसाद सिंह (सहायक आयुक्त राज्यकर),  संतोष सिंह (सहायक आयुक्त राज्यकर), अजय पाण्डेय (सहायक आयुक्त राज्यकर), सुदीप कुमार श्रीवास (सहायक आयुक्त राज्यकर), मो० दानिश (सहायक आयुक्त राज्यकर), सरदार अहमद (राज्य कर अधिकारी),  सुधीर कुमार (राज्यकर अधिकारी),  सौरभ कुमार (राज्यकर अधिकारी), बृजपाल सतपुरी (राज्यकर अधिकारी),  उत्कर्ष (राज्यकर अधिकारी), रविन्द्र श्रीवास्तव (राज्यकर अधिकारी) एवं  प्रांशु शर्मा (राज्यकर अधिकारी), शामिल रहे।

(सिद्धेश चन्द्र दीक्षित)

2.4.2.6

संयुक्त आयुक्त (वि० अनु०शा०) राज्य कर, मुजफ्फरनगर संभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल