Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शिक्षा का दीप लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे झुग्गी-झोपड़ी में, बच्चों को दी गई ड्रेस, स्कूल बैग और किताबें

शिक्षा का दीप लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे झुग्गी-झोपड़ी में, बच्चों को दी गई ड्रेस, स्कूल बैग और किताबें

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को सुबह कपिल देव अग्रवाल  द्वारा जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की गई। दिनांक 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान जब उन्होंने क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया, तो यह जानकर वे भावुक हो उठे कि कई बच्चे आज भी स्कूल नहीं जा रहे हैं।


इसी पीड़ा को संकल्प में बदलते हुए मंत्री जी ने तत्काल पहल की। दिनांक 15 अप्रैल को सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराया गया। इसके पश्चात 16 अप्रैल को पुनः जनकपुरी (निकट बिजलीघर) पहुँचकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बच्चों को नहला-धुलाकर स्वयं स्कूल ले जाया गया तथा उन्हें ड्रेस, स्कूल बैग और किताबें प्रदान की गईं। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान इस पहल की सबसे बड़ी सफलता बनकर सामने आई।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा—
“झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला हर बच्चा भी उतने ही बड़े सपने देखने का हकदार है, जितना किसी बड़े घर का बच्चा। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन सपनों को शिक्षा के माध्यम से साकार करें।”


“शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का माध्यम है। जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।”
इसके साथ ही क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।


यह पहल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल