Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: वंदना वर्मा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: वंदना वर्मा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और “Women-led Development” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी देने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2023 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब यह अधिनियम लागू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
वंदना वर्मा ने कहा कि पहले दशकों तक महिला आरक्षण केवल चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि “जब नीयत साफ होती है, तो निर्णय भी मजबूत होते हैं और परिणाम भी ऐतिहासिक होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि अब महिलाएं केवल वोटर या सहभागी नहीं रहेंगी, बल्कि नीति निर्धारण में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। यही “Women-led Development” का वास्तविक अर्थ है, जिसमें महिलाएं देश के विकास की अगुवाई करेंगी।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहल ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल