Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पंचायत से संसद तक निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी

पंचायत से संसद तक निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन सपना कश्यप,  सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता एवं संयोजन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन व प्रचार प्रसार हेतु शानदार कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर,  गुड्डी त्यागी जिला पंचायत सदस्य, डॉ विपिन त्यागी अंजू सभापति भूमि विकास बैंक चरथावल,  राजरानी सभापति कोऑपरेटिव सोसाइटी दुधली, व  नीरज गौतम जिला संयोजक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

चरथावल विधानसभा/ ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोबाइल फोन 9667173333 पर मिस्ड् कॉल कर समर्थन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित एक ऐतिहासिक कानून है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित करता है इसका उददे्श्य नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी वृद्धि हेतु उन्हे राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है।


विकासखण्ड परिसर चरथावल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर फूलमालाओं से अभिनन्दन किया गया।  अतिथियों द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ई सी सी ई किट व स्टेडिओमेटर प्रदान किये गए। नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई । अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह की रोकथाम हेतु डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा सम्मेलन में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। थाना चरथावल से उप निरीक्षक  डोली यादव द्वारा मिशन शक्ति से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में ए डी ओ सोमदत्त, ए डी ओ कमल संगीता कौशिक बाल विकास परियोजना अधिकारी, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, पूजा नरूला प्रबन्धक वन स्टॉप सेंटर समस्त स्टाफ एवं स्थानीय गणमान्य व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल