मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव किनोनी गेट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड़ स्थित गांव खंजापुर निवासी अमित अरोरा अपने साथी रवि के साथ कार में सवार होकर शाहपुर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब उनकी कार गांव किनोनी गेट के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई। इस दौरान दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अमित अरोरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर रवि की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है।






