मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र खालापार के ग्राम सुजडू में 03 व्यक्तियों के साथ मारपीट की एक वीडियो वायरल हुई। उक्त वीडियो/घटना का थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वादी कय्यूम पुत्र हिदायतउल्ला निवासी दक्षिणी खालापार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 115(2)/352/109(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण 1. साहिल पुत्र उमर उर्फ भूरा व 2. उमर उर्फ भूरा पुत्र कायम हुसैन निवासीगण खालसा पट्टी, सुजडू, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना खालापार पर टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 173





