Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नोकर ने अपने मालिक के सिर पर हथौड़ी से किया हमला

नोकर ने अपने मालिक के सिर पर हथौड़ी से किया हमला

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आर्य समाज रोड स्थित एक दुकान पर कर्मचारी/नौकर द्वारा अपने मालिक के सिर पर हथौड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया है। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि कुलदीप कश्यप पुत्र  रतन सिंह निवासी अवध विहार कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पास, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 34 वर्ष) अपने मालिक हरिओम निवासी अवध विहार, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर की दुकान पर कार्यरत था। कुलदीप का अपने मालिक हरिओम पर ₹12,600/- बकाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी एवं विवाद हो गया। इसी दौरान कुलदीप द्वारा अपने मालिक के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया गया।
घटना के संबंध में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कुलदीप उपरोक्त मात्र 01 घण्टे में दविश देकर गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल