Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शादी में गाड़ियों पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्यवाही, 2 गाड़ी सीज

शादी में गाड़ियों पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्यवाही, 2 गाड़ी सीज

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें कुछ युवक गाड़ियों पर सवार होकर हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। उक्त वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा लिया गया।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 को कस्बा बुढ़ाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों द्वारा गाड़ियों पर चढ़कर हुड़दंग किया जा रहा था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 02 वाहनों को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त घटना में शामिल कुछ नाबालिग बच्चों के परिजनों को थाने पर बुलाकर कड़ी चेतावनी/हिदायत दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल