मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना बुढ़ाना पुलिस को ग्राम जोला मे एक बच्चे के तालाब डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना भिजवाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी करने पर पता चला कि आतिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 08 वर्ष, मदरसे से अपने घर जाते समय समय बुढ़ाना-कांधला रोड के किनारे बने तालाब के पास खेलते हुए फिसलकर तालाब में गिर गया था। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author: hindustancitynews
Post Views: 146






