मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम योगी को ज्ञापन देने का आवाहन किया था। सोमवार 13 अप्रैल 2026 को सीएम योगी मुजफ्फरनगर में दौरे पर आए।


इस दौरान ठाकुर दीपक सोम को रात्रि में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दीपक सोम ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम खतौली और सीओ बुढाना के द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय रतनपुरी में दिया। इस दौरान बबलू सोम, रोहित चौहान, माजिद राणा ,पृथ्वी प्रधान, चौधरी सुरेंद्र सिंह ,राहुल चौहान, आमिर राणा, युवा तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना सुभाष सोम आदि मौजूद रहे।
Author: hindustancitynews
Post Views: 112






