Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चेयरपर्सन व ईओ की मेहनत ने शहर की सुन्दरता को लगाए चार चांद, गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त रही शहर की सड़के

चेयरपर्सन व ईओ की मेहनत ने शहर की सुन्दरता को लगाए चार चांद, गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त रही शहर की सड़के

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और अन्य सभी अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा काफी मेहनत की गई है। इन सभी की मेहनत सोमवार को पूरे शहर को दिखाई पडी। सभी लोगों ने पालिका के विशेष रूप से कई किए कार्य की सराहना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सोमवार को शहर की सड़के गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त रही है। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने स्वयं अतिक्रमण हटाने और विशेष सफाई की व्यवस्था संभाली है। जिस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर सब्जी, फल आदि के रेहडे और ठेले नहीं दिखाई दिए। वहीं विशेष सफाई अभियान के कारण पूरा शहर दिनभर चमकता रहा। सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कच्ची सड़क, घास मंडी और अंसारी रोड की अधिकांश दुकानें देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लोकार्पण तक बंद रही।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सोमवार को देवी अहिल्याबाई स्मारक का लोकार्पण, रोजगार मेले का शुभारंभ और जनसभा को संबोधित किया गया है। सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूव और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा देर रात्रि तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। नगर पालिका के द्वारा शहर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सभी को कडी चेतावनी दी गई। जिस कारण सोमवार को जिला अस्पताल के बाहर, रूडकी रोड, नवल्टी चौक, अंसारी रोड, शिव चौक, पान मंडी रोड, सिटी सेंटर रोड, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड आदि सड़कें अतिक्रमण से मुक्त रही है। वहीं नगर पालिका के द्वारा विशेष सफाई कराते हुए कली चूना भी कराया गया है। सड़क पर कहीं भी गंदगी और कूडा देखने को नहीं मिला है। नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन चाहे तो प्रतिदिन शहर की सड़के ऐसे ही अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त रह सकती है। इसके लिए नगर पालिका टीम को इसी तरह से विशेष कार्य करना होगा। यह तभी संभव हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल