Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुख्यमंत्री योगी ने किया अहिल्याबाई स्मारक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने किया अहिल्याबाई स्मारक का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1.33 बजे अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का बटन दबा लोकार्पण किया। इस दौरान भीड़ ने योगी जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर जनता अभिवादन स्वीकार किया।

योगी यहाँ पर करीब 5 मिनट रुके है। करीब 1.38 बजे अहिल्याबाई चौक से नुमाईश मैदान में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हो गए। नगर पालिका के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का भव्य रूप से सौंदर्य करण किया गया। भव्य रूप से सजाया गया।

नगर पालिका की मेहनत सफल हो गयी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,

भाजपा वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, ठाकुर अरुण सिंह, देश बन्धु तोमर, रोहताश पाल, नन्द किशोर पाल, अरविंद धनकर, शिवकुमार धनकर, दर्शन सिंह, उमेश पाल, कृष्ण कान्त,  विकल्प जैन, ईओ नगर पालिका डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, जेई जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल