Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका के कर विभाग की टीम ने सड़कों को कराया अतिक्रमण से मुक्त

पालिका के कर विभाग की टीम ने सड़कों को कराया अतिक्रमण से मुक्त

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। पालिका की टीम ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलो को हटाया है। वहीं सड़क पर रखे सामान को जब्त किया है। पालिका की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया है। नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक कच्ची सड़क पर दोनों साइड डेंस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।
सोमवार को सीएम योगी मुजफ्फरनगर में आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वहीं नुमाईश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका के कर विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। राजस्व निरीक्षक अमरजीत और अमित कुमार ने टीम के साथ जिला अस्पताल के बाहर, रूडकी रोड, नवल्टी चौक, शिव चौक, अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड आदि स्थानों से बडी सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया है। सड़क पर रखे दुकानदारों के समान को भी पालिका की टीम ने जब्त किया है। जुर्माना वसूलते हुए सामान को संबंधित व्यक्ति को वापस दिया जाएगा। टीम ने कई होर्डिंग, बैनर आदि भी हटाए है। उधर नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक कच्ची सड़क पर दोनों साइड डेंस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल