Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राज्यमंत्री ने चेयरपर्सन और सभासदों के साथ की बैठक

राज्यमंत्री ने चेयरपर्सन और सभासदों के साथ की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे है। उनके भव्य स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वररूप के आवास पर पहुंच कर सभासदों के साथ बैठक की है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन, अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अनावरण और विशाल जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और सभासदों में उत्साह भरते हुए कहा कि सीएम योगी के आगमन के कार्यक्रम को लेकर सभी में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है और यह जनसभा अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर जनसंपर्क करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि जनसमर्थन, विश्वास और विकास की सशक्त अभिव्यक्ति होगा, जो प्रदेश सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर का प्रतीक बनेगा।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सभासदों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति और जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसभा में अधिकाधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, प्रशांत कुमार, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा, ममता बालियान, रितु त्यागी, बॉबी सिंह, विजय कुमार चिंटू, सतीश कुकरेजा, मोहित मलिक, अमित पाल, अमित गोयल बॉबी, अभिजीत गम्भीर, अनुज कुमार के अलावा कपिल पाल, शोभित गुप्ता, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, सलेक चंद, राहुल पंवार और आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल