मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को सीएम योगी मुजफ्फरनगर जनपद में दौरे पर आ रहे है। उनके द्वारा करोडों रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के विभन्न मार्ग प्रभावित रहेगे। उन मार्गों पर आवागमन काफी कम रहेगा। ऐसे में बच्चों को स्कूलों में जाने के लिए विभन्न परेशानियों का सामना करना पड सकता है। जिस कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों ने सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

Author: hindustancitynews
Post Views: 167






