Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ने पूर्व प्रेजिडेंट कुमुद गोयल का किया अभिनंदन

इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ने पूर्व प्रेजिडेंट कुमुद गोयल का किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट 310 के द्वारा पूर्व प्रेजिडेंट कुमुद गोयल का अभिनंदन कार्यक्रम रोटरी इनर व्हील भवन सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामयी तरीके से क्लब सेक्रेटरी भावना सिंह द्वारा प्रेसिडेंट नीलिमा शर्मा को कॉलर पहनाकर की गई। कुमुद गोयल को लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सन 1984-85 की इनर व्हील प्रेसिडेंट  कुमुद गोयल पत्नी रोटेरियन राकेश गोयल (के. संस) को अभिनंदन पत्र,शॉल व माला पहनकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने तालियां बजाकर कुमुद गोयल को बधाई दी। उन्हें सामाजिक व इनर व्हील क्लब की 52 वर्षों की सेवा करने पर सराहना करी। इस समारोह में डॉ दीप्ति अग्रवाल, संतोष शर्मा, दीपिका गोयल,सरिता स्वरुप,दिव्या गोयल,अंजलि गोयल, ऋतु जैन,विभा गर्ग, डॉ मंजुला गौर, सीमा गुप्ता, अमिता गर्ग, पारुल मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल