मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक स्वागत के लिए नगर पालिका ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। रविवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका में पहुंच कर सभी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने सभी अंतिम तैयारियों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है।


चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा विभागवार अधिकारियों के द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई है। जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई है। चेयरपर्सन के द्वारा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कमियां पाए जाने पर कडी नाराजगी जताई गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मामले में कडे निर्देश दिए है। चेयरपर्सन ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा। उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। चेयरपर्सन ने सख्त रवैया अपनाते हुए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सभी कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सड़कों को अतिक्रमण और गड्ढा मुक्त बनाने तथा शहर की साफ-सफाई पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में शहर की छवि को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह, एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, धर्मवीर सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, अमित कुमार, लिपिक आकाशदीप, तनवीर आलम, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, रूचि शर्मा, शिवांगी, अशोक ढींगरा, संदीप यादव, आईटी प्रियेश कुमार आदि मौजूद रहे।






