Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पशु पालन विभाग के निदेशक ने किया गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण और परखी व्यवस्था

पशु पालन विभाग के निदेशक ने किया गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण और परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. मामपाल सिंह ने जनपद मुजफ्फरनगर में भ्रमण कर निराश्रित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था का सत्यापन किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा निराश्रित गौ आश्रय स्थल नाबला कोठी, खतौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी गोवंश का स्वास्थ्य सही पाया गया तथा भरण पोषण एवं साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।  उनके द्वारा गौशाला संचालक NGO करथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष  कुलदीप कुमार को समस्त अभिलेख नियमित रूप से पूर्ण करने तथा पशु चिकित्सक अधिकारी को अवलोकित करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के समय डॉ. मेघ श्याम, अपर निदेशक पशुपालन विभाग सहारनपुर मंडल, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी, मुजफ्फरनगर डॉ. जितेंद्र गुप्ता, नावला कोठी गौशाला प्रभारी डॉ. विपिन कुमार नैन, DyCVO डॉ. हर्षवर्धन एवं डॉ. रवि दीप सिंह उपस्थित रहे।  डॉ. माम पाल सिंह शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का सत्यापन एवं समीक्षा करने हेतु दो दिवसीय भ्रमण करने हेतु आए हुए हैं। आज  मेरठ मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक मेरठ में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल