Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 13 अप्रैल को आ रही सूबे की सरकार और पालिका नहीं बनवा पायी डेंस रोड

13 अप्रैल को आ रही सूबे की सरकार और पालिका नहीं बनवा पायी डेंस रोड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदार को टेंडर देने के बाद डेंस सड़क बनवाना भूल गए। नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक कच्ची सड़क के दोनो साइड डेंस सड़क बनाई जानी है। नगर पालिका ने कई माह पूर्व ठेकेदार को सड़क बनाने का टेंडर दिया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मारक का लोकार्पण कराने के लिए आ रहे है।
नगर पालिका के द्वारा कच्ची सड़क के दोनो साइड डेंस सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। बोर्ड की स्वीकृति के बाद निविदा की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक उक्त सड़क को बनाया जाना है। इसके लिए नगर पालिका ठेकेदार को करीब तीन माह पूर्व टेंडर दे चुकी है। निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही तो देखिए तीन माह बडे आराम से गुजर गए, लेकिन डेंस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। अब 13 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में आ रहे है। उनके द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण किया जाना है, लेकिन पालिका के द्वारा उक्त सड़क का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि नगर पालिका के द्वारा लगाई गई देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति सहीं तरह से नहीं लगाई गई है। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार को तारकोल नहीं मिल रहा है, जिस कारण उसने डेंस सड़क बनाने से हाथ खडे कर दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल