Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » श्री बालाजी की शोभायात्रा के बाद अफसरों ने संभाली सफाई की कमान

श्री बालाजी की शोभायात्रा के बाद अफसरों ने संभाली सफाई की कमान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के विभन्न मार्गों से बडे धूमधाम के साथ श्रीबाला जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई है। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया है। वहीं शहरी क्षेत्र में हजारों की संख्या में भंडारों का आयोजन रहा है। विशाल शोभायात्रा के बाद शहर में गंदगी के ढेर लग गए। नगर पालिका के अफसर सफाई कराने के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ सड़क पर उतरे और शहर के विभिन्न मार्गो से सफाई कराते हुए करीब 150 टन कूडा एकत्र कर प्लांट पर भेजा गया।

उधर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, आई टी सी मिशन सुनहरा कल, आर्चाय कुल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति एवं जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत टाउन हॉल परिसर से शिव चौक तक मुख्य मार्ग पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण के लिए भेजा गया

इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए।” साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे।इस कार्यक्रम में CSFI  योगेश कुमार, SFI  वैशाली सोती,  प्लक्षा मैनवाल , SBM बाबू  रुचि शर्मा, आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, बालकृष्ण स्वच्छता समिति से  दीपाली वत्स एवं उनकी टीम, आर्चाय कुल से राष्ट्रीय ट्रस्टी होतीलाल शर्मा एवं उनकी टीम शामिल रही।

पालिका द्वारा रोबोट मशीन ट्रैक्टर ट्रॉली बुल डंपर छोटी गाड़ियां छोटी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को समस्त क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों क्षेत्र अनुसार विभाजित किया गया जिनके द्वारा अपनी निगरानी में समस्त सफाई नायकों ,कर्मचारियों एवं QRT टीम की ड्यूटी लगाकर लगातार कूड़े का उठान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल