मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थानाक्षेत्र मीरापुर के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा एक कैंटर लूट की घटना कारित की गयी थी। लूटे गये कैंटर में 410 कट्टे वालपुट्टी के लदे थे। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मीरापुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा भुम्मा पुलिस चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। कुछ समय पश्चात एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर कैंटर सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02 अवैध तमंचे मय 04 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अवैध चाकू, 01 आयशर कैन्टर (लूटा गया), 01 आयशर कैन्टर (लूट की घटना में प्रयुक्त) जिसमें 410 कट्टे वालपुट्टी के भरे हुए थे बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. मरगूब पुत्र युनूस निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर, मेरठ।
2. रागिब पुत्र खुर्शीद निवासी मौ0 नई बस्ती, मवाना रोड मेरठ, हाल पता सैफी कालोनी हरोडा रोड थाना सिम्भावली, हापुड।
3. जुबैर पुत्र गफ्फार निवासी ललियाना थाना किठौर, मेरठ।
बरामदगी का विवरण-
✔️ 02 अवैध तमंचे 315 बोर
✔️ 04 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 अवैध चाकू
✔️ 01 आयशर कैन्टर एचआर 58 सी 2093 (लूटा गया) (मु0अ0सं0- 46/2026 थाना मीरापुर से संबंधित)
✔️ 01 आयशर कैन्टर यूपी 15 एचटी 8716 (लूट की घटना में प्रयुक्त)
410 कट्टे वालपुट्टी
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/28 आयुध अधिनियम थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।






