मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डा० नीलम राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में रिक्रूट आरक्षियों के लिए आयोजित 03 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डा0 नीलम राय (योग शिक्षिका) द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में रिक्रूट आरक्षियों के लिये आर्ट आफ लिविंग फाउन्डेशन के तत्वाधान में आयोजित 03 दिवसीय योग, ध्यान एवं प्राणायाम कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पुलिस कर्मियों के लिए मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। आर्ट ऑफ लिविंग जैसे कार्यक्रम न केवल मानसिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही डा० नीलम राय ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि योग, ध्यान एवं प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है, जिससे कार्यक्षमता एवं व्यवहार में सुधार आता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह 03 दिवसीय कार्यक्रम रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सुश्री ऋषिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित योग प्रशिक्षक, रिक्रूट आरक्षीगण व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।






