Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एटीएस ने पकड़े चार आतंकवादी, रेलव स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश

एटीएस ने पकड़े चार आतंकवादी, रेलव स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश

लखनऊ। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

यूपी ATS और लखनऊ पुलिस एक्टिव नहीं होती तो चारबाग रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया जाता और कई स्थानों पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रको में आगजनी करके सनसनी फैला दी जाती। यूपी ATS और लखनऊ पुलिस की सजगता के चलते 4 आंतकियो को गिरफ्तार किया गया।  इस गिरोह का सरगना साकिब उर्फ़ डेविल उर्फ़ फैजल है।  इसके साथ अरबाज , विकास गहलावत उर्फ़ रौनक और लोकेश उर्फ़ पपला उर्फ़ पंडित उर्फ़ बाबू उर्फ़ संजू को ज्वलनशील पदार्थ , 7 मोबाईल फोन , देशविरोधी 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए है , गेंग का सरगना साकिब और अरबाज मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के अगवानपुर के निवासी है और विकास और लोकेश गौतमबुद्द्नगर के छपरौला गांव के रहने वाले है।  साकिब नाई की दुकान करता है , पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हेंडलरो के सम्पर्क में था। अरबाज इसका खास सहयोगी है। साकिब ने रुपयों की लालच देकर विकास और लोकेश को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुलवाया था। इन्होने दहशत फैलाने के लिए सबसे पहले रेलवे स्टेशन में आगजनी करनी थी। इसके बाद गैस सिलेंडरों से भरे ट्रकों वाहनों में आग लगानी थी। इन वारदातों से सनसनी तो फैलती ही , साथ ही भगदड़ और अराजकता फैल जाती , जिससे अफरा – तफरी मच जाती , और न जाने कितने बेगुनाह लोग इसकी चपेट में आकर मारे जाते , ये सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम के जरिये नवयुवको को अपने साथ मोटी लालच देकर जोड़ते थे , ये क्यूआर के जरिये रकम मंगवाते थे , एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया की चारो आंतकियो और पूछताछ की जा रही है , इनसे और चौकाने वाले सनसनीखेज खुलासे हो सकते है , पकड़े गए आंतकियो की उम्र महज 20 से 22 साल की है , पिछले दिनों ही मुरादाबाद से 19 साल के आंतकी हारिश को गिरफ्तार किया गया था , इससे भी काफी बड़े चौकाने वाले खुलासे हो रहे है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल