मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर तथा थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थाना क्षेत्र छपार निवासी वादिया द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसके पति द्वारा अपनी ही 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ गलत कार्य करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधारा पर थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभिय़ोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।

थाना छपार पुलिस टीम द्वारा बटेड़ी दतियाना मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग की जा रही थी , इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्य़क्ति नहीं रुका । पुलिस टीम जैसे ही उक्त व्यक्ति के पास पहुंची को वह व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश सोनू पुत्र नारायण घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-
1. सोनू पुत्र नारायण निवासी बेहडा सादात थाना ककरौली, हाल निवासी ग्राम सुन्दर नगर बामनहेडी पुल के पास थाना छपार मुजफ्फरनगर ।

01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 56/26 धारा 64(2)F,64(2)M,65(2) बीएनएस व 5(N),5(M)5(L)/6 व ¾ पोक्सो एक्ट थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।
2. मु0अ0सं0 88/23 धारा 376(3)/506 भादवि व 5(ढ)/6 पोक्सो एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरनगर ।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त सोनू उपरोक्त पूर्व में भी अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कार्य करने के आरोप में थाना भोपा से जेल जा चुका है ।






