Home » Uncategorized » पीसीएस में सफलता पाने वाले मेधावी प्रतिभाओं को मंत्री ने किया सम्मानित

पीसीएस में सफलता पाने वाले मेधावी प्रतिभाओं को मंत्री ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी प्रतिभाओं को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल  बसंत विहार क्षेत्र स्थित आकाश कुमार पाल के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्हें पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिठाई खिलाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। इसके उपरांत उन्होंने ए-टू-ज़ेड कॉलोनी निवासी पवन त्यागी की सुपुत्री कु. आंचल त्यागी के निवास पर पहुँचकर उन्हें पीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर दोनों सफल अभ्यर्थियों के परिजनों के चेहरे गर्व एवं प्रसन्नता से खिल उठे तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज एवं जनपद के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि आकाश कुमार पाल एवं कु. आंचल त्यागी जैसे प्रतिभाशाली युवा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विशेष रूप से कु. आंचल त्यागी की सफलता नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

मंत्री कपिल देव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें।

इस अवसर पर भाजपा नेता  देशबंधु तोमर, मण्डल अध्यक्ष नन्द किशोर पाल, हरेंद्र पाल,  पिंटू त्यागी,  बिल्लू पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल