Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नारी शक्ति को महिला पुलिस ने दी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी, किया जागरूक

नारी शक्ति को महिला पुलिस ने दी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी, किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर पंफलेट आदि के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक।

महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गांव/कस्बों,बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि पर मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में पंफलेट के माध्यम से जानकारी दी गयी तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल