मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासनादेश अनुसार और खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव एवं सत्र 2025-26 की समाप्ति कार्यक्रम तथा परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा प्रत्येक कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कार वितरण किया गया।ग्राम प्रधान चौधरी ऊषा देवी और विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा उषा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया । तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, और कक्षा एक से 12 बच्चों व कक्षा दो से भी 12 बच्चों का फरवरी में डायट प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए निपुण असेसमेंट में हुए निपुण विद्यालय में हुए सभी निपुण बच्चों को भी पुरस्कृत कर सभी का उत्साह वर्धन किया गया।
अंत में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की उपलब्धियां का जश्न मनाना तथा उन्हें सम्मानित करना है। यह मंच छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, टीमवर्क को बढ़ावा देने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है यह विद्यालय की वर्ष भर की प्रगति को माता-पिता के सामने प्रस्तुत करने का भी एक माध्यम है।






