मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जनपद की लच्छेड़ा न्याय पंचायत अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल/प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे स्वागत गान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम योग प्रतिभा का प्रदर्शन बच्चो के अनुभव सुनाए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी (ग्राम प्रधान, लच्छेड़ा) व प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन रहे, जबकि एआरपी शिक्षक संकुल अध्यापक न्याय पंचायत के कई गांवो के प्रधानाध्यापक अध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा।


इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा निपुण कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, खेलकूद प्रतियोगिताओं, विज्ञान एवं गणित क्विज सहित विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में एआरपी अंजु गोयल एवं राम कुमार की उपस्थिति रही। शिक्षण संकुल से अंजू रानी एवं हरिओम शर्मा भी मौजूद रहे। निपुण कक्षा (कक्षा-1) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों में प्राथमिक विद्यालय लच्छेड़ा से प्रतिमा रानी, प्राथमिक विद्यालय लच्छेड़ा नं. 2 से सुधीर कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिमली से दीपिका तथा प्राथमिक विद्यालय मीरापुर से रूपकला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लच्छेड़ा न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों— सीमली, , मीरापुर, गढ़ीदुर्गनपुर मोलाहेडी लछेडा आदि के शिक्षकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजीव कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम हेमलता मेधा चौधरी स्नेहा अशोक कुमार डेविड कुमार संजय शर्मा सुधीर कुमार हरिओम शर्मा हरेन्द्र मलिक अंजू रानी रेखा रानी गरिमा गुप्ता किरण सिह मनोज कुमार अखिलेश कुमार अर्चना रानी रूपकला अमरनाथ सचिन आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित व ग्रमीण विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे!






