Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने पकडा, भेजा जेल

सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने पकडा, भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार सुबह थानाक्षेत्र ककरौली स्थित ग्राम खोखनी में गांव के बाहर राजवाहे के किनारे खेत में बनी समाधी के पास मीट के अवशेष मिलने की सूचना थाना ककरौली पुलिस को प्राप्त हुई l इस सूचना पर थानाध्य़क्ष ककरौली मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा निरीक्षण करने के उपरान्त ज्ञात हुआ कि अज्ञात द्वारा मुर्गे का वेस्टेज डाल दिए गए हैl पुलिस टीम द्वारा तत्काल JCB व ट्रैक्टर बुला कर वेस्टेज को साफ करवा कर दबवा दिया गया l इस घटना से सामाजिक सौहार्द बिगडने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। थाना ककरौली पुलिस टीम द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1.अल्तमश पुत्र ताहिर निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 21 वर्ष)
2.शानेआलम पुत्र ताहिर निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 30 वर्ष)
3.सालिम पुत्र कासिम निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 40 वर्ष)
4.अनस पुत्र इरफान निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 26 वर्ष)
5.सावेज पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 24 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल