Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » श्री बाला जी जयंती की तैयारियों को लेकर व्यवस्था परखने के लिए सड़क पर उतरे अफसर

श्री बाला जी जयंती की तैयारियों को लेकर व्यवस्था परखने के लिए सड़क पर उतरे अफसर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी श्री बालाजी जयंती के अवसर पर जनपद में निकलने वाली शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया।

साथ ही, शोभायात्रा संचालकों एवं आयोजकों से वार्ता कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, ध्वनि प्रदूषण के मानकों का अनुपालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु विशेष रूप से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए

तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी डायवर्जन प्लान लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे शोभायात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें एवं शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल