Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसपी क्राइम ने मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

एसपी क्राइम ने मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना तितावी पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष तितावी  पवन कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण, अभिलेखों के संधारण एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आने वाली प्रत्येक महिला को उचित सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

साथ ही उनके द्वारा साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान प्राप्त साइबर अपराध संबंधी शिकायतों, उनके निस्तारण की प्रगति तथा तकनीकी संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित अभियान चलाए जाएं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल