Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कपडे की दुकान में लगी भयंकर आग, फंस गए एक परिवार के चार लोग

कपडे की दुकान में लगी भयंकर आग, फंस गए एक परिवार के चार लोग

कानपुर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को कानपुर में  नवीन कुकरेजा के कपडों की दुकान में भयंकर आग लग गई। इस घटना के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच पास की बिल्डिग में एक ही परिवार के चार लोग फंस गए। उन्होंने किसी तरह से जीने से भाग कर अपनी जान बचाई है। दुकान में लगी आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दुकान के साइन बोर्ड तक पहुंच गईं।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। इस दौरान दुकानदार को काफी नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल