Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीआईजी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा का किया निरीक्षण

डीआईजी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा आरटीसी, मुजफ्फरनगर में आयोजित आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परेड ग्राउंड पर चल रही विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही संबंधित प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त आउटडोर परीक्षा प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके उपरांत सफल अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी तथा इसके बाद सभी प्रशिक्षु विधिवत रूप से आरक्षी के पद पर नियुक्त होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। अधिकारियों द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जो संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल