मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मोमीन पुत्र इस्लाम निवासी मेघाखेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 27.07.2021 को अभियुक्तगण 1. आमिर आलम उर्फ खुजला पुत्र अख्तर व 2. विनोद उर्फ बबलू पुत्र जगवीर निवासीगण ग्राम मेघाखेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करना व जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 354/2021 धारा 307,34,324,506 भादवि पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.08.2021 को अभियुक्तगण आमिर आलम उर्फ खुजला व विनोद उर्फ बबलू उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित की गयी तथा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध दिनांक 02.09.2021 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।
अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाये जा रहे #OperationConviction अभियान के अन्तर्गत जानलेवा हमला करने जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी तथा समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये। एडीजीसी कुलदीप कुमार एवं कोर्ट पैरोकार आरक्षी कुलदीप शर्मा द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी तथा साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 28.03.2026 को न्यायालय एडीजे/एफटीसी कोर्ट नं0-3 मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपीगण 1. आमिर आलम उर्फ खुजला व 2. विनोद उर्फ बबलू उपरोक्त को धारा 307,34,324 भादवि में आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदण्ड(प्रत्येक को) से दण्डित किया गया।
मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।







