Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एससी महिलाओं को बैकयार्ड कुक्कुड पालन इकाई के लिए 50-50 चूजे व आहार वितरित

एससी महिलाओं को बैकयार्ड कुक्कुड पालन इकाई के लिए 50-50 चूजे व आहार वितरित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से चयनित अनुसूचित जाति (एससी) की 200 महिलाओं को पशुपालन विभाग द्वारा बैकयार्ड कुक्कुड पालन इकाई स्थापना हेतु एक दिवस के 50-50 चूजे तथा पक्षी आहार का वितरण किया गया। यह वितरण पशु चिकित्सालयों के माध्यम से कराया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान हुए।


जिला पशुचिकित्साधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित है। प्रत्येक लाभार्थी को 50 एक दिवस के चूजे और पर्याप्त पक्षी आहार प्रदान किया गया। जिससे वे घरेलू स्तर पर कुक्कुड पालन शुरू कर सकें। विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि लाभार्थी वैज्ञानिक तरीके से पालन कर सकें और अच्छा लाभ कमा सकें। यह योजना महिलाओं के लिए वरदान है। बैकयार्ड पालन से वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पशुपालन विभाग ने लक्ष्य के अनुरूप 200 एससी महिलाओं का चयन किया, जो विभिन्न विकास खंडों से हैं। यह वितरण ‘महिला सशक्तिकरण’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कुक्कुड पालन से महिलाएं प्रतिमाह 5-8 हजार रुपये तक कमा सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल