Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस मुठभेड में दस हजार का ईनामी गौकश घायल

पुलिस मुठभेड में दस हजार का ईनामी गौकश घायल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित तथा 10 हजार रुपये के ईनामी गौकश अभियुक्त को किया गया घायल / गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर तथा अवैध शस्त्र बरामद ।

थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा हाईवे एनएच-58 हाईवे से ग्राम सरधन जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति /वाहन की चेकिंग की जा रही थी, तभी ग्राम सरधन की तरफ से एक मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक आने पर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोडकर ग्राम सरधन की तरफ भागने लगा, परन्तु जल्दबाजी व घबराहट के कारण उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । जिस पर उक्त व्यक्ति पुलिस टीम से स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ ईख के खेत में की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म एवं नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश शकील पुत्र बिन्नी घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-
1. शकील पुत्र बिन्नी निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला , मेरठ, हाल निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फऱनगर ।

बरामदगीः-
01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
01 सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

नोट- घायल / गिरफ्तार अभियुक्त शकील उपरोक्त थाना खतौली पर पंजीकृत मु0अ0स0-71/2026 धारा 305(ए)/ 331(4)/325 बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधि0 एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शकील उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 274/2018 धारा 3/5/8 सीएसएक्ट थाना सरधना जिला मेरठ ।
2. मु0अ0सं0 384/2024 धारा 3/5ए/8 सीएसएक्ट व 3/11 पशु क्रुरता अधि0 थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
3. मु0अ0सं0 71/2026 धारा 305(ए)/331(4)/325 भादवि व 3/5/8 सीएसएक्ट थाना खतौली मुजफ्फरनगर । ( वांछित एवं पुरस्कार घोषित )
4. मु0अ0सं0 91/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुद्ध अधि0 थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल