Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » दो-दो हजार का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी जमा नहीं किए 25.09 करोड

दो-दो हजार का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी जमा नहीं किए 25.09 करोड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के द्वारा चलाई गई बिजली बिल राहत योजना का कुछ उपभोक्ताओं ने लाभ नहीं लिया है। जबकि उक्त उपभोक्ताओं के द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए दो-दो हजार का विभाग में रजिस्ट्रेशन भी कराया है, लेकिन इसके बावजूद भी करीब 13654 उपभोक्ताओं ने  करीब 25.09 करोड की धनराशि जमा नहीं की है। इन उपभोक्ताओं के पास उक्त धनराशि जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय है।

पावर कारपोरेशन के द्वारा बकायेदारों के लिए बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई थी। इस योजना का पहला चरण 1 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 चला है। वहीं 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक दूसरा चरण चला है। इसके बाद उपभोक्ताओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के द्वारा 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक तीसरा चरण चलाया गया है। इन तीनों चरणों में करीब 59705 उपभोक्ताओं के द्वारा 76.40 करोड की धनराशि जमा कराई गई है। इस योजना में 13 हजार 654 उपभोक्ताओं ने दो-दो हजार का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अभी तक 25.09 करोड की धनराशि जमा नहीं कराई है। यदि उक्त उपभोक्ता 31 मार्च तक उक्त धनराशि जमा नहीं कराते है तो उनके ब्याज में बढोत्तरी के साथ बिजली कनेक्शन भी कट जाएगा।

इन्होंने बताया 
बिजली बिल राहत योजना के तहत 13654 उपभोक्ताओं ने 25.09 करोड रुपए जमा नहीं किए है। इन उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली राहत योजना में दो-दो हजार रुपए का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 31 मार्च तक बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया गया तो ब्याज दर में बढोत्तरी हो जाएगी और बिजली कनेक्शन कट जाएगा।
विनोद कुमार, मुख्य अभियंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल