मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सनातन धर्म सभा भवन मुजफ्फरनगर में आयोजित श्री रामनवमी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, भ्राता लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती वंदना करते मुख्य अतिथि सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा , शोभित गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज व अन्य श्रद्धालु।
उल्लेखनीय है कि झांसी रानी चौक के निकट स्थित श्री सनातन धर्म सभा 115 वर्षों से भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती है। सनातन धर्म सभा से जुड़े शिवचरण गर्ग ,सतीश गर्ग,नवीन गुप्ता,अजय तायल आदि के ध्यान आकर्षण के बाद सभा सब राजीव शर्मा और मनोज गुप्ता ने भगवान श्री राम के चरणों को नमन करते हुए घोषणा की की सनातन धर्म सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं को पालिका से कर मुक्त कराया जाएगा, यह बात उन्होंने तब कहीं जब श्री शिव चरण गर्ग ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछले 113 वर्षों से सनातन धर्म सभा पर राधिका की ओर से कभी गृहकर और जलकर नहीं लगाया गया था







