मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद मेडिकल एजेंसी पर एक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के समस्त दवा व्यापारियों के साथ कैमिस्ट महा सम्मेलन आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया ।
जिसमें जनपद के सभी कैमिस्ट साथियों को आमंत्रित किया जाएगा ।
जिसमें कैमिस्टों की हर समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।
जिसमें ड्रग विभाग के उच्चाधिकारियों व कैबिनेट मंत्री को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर मुख्यतः जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, पंकज तनेजा,काकु आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author: hindustancitynews
Post Views: 105






