मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा बनाई जा रही सड़क का कुछ लोगों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। विरोध को बढता देख ठेकेदार ने सड़क निर्माण को रूकवा दिया।

नगर पालिका के द्वारा सरवट चौक से कांवड मार्ग पर करीब 54 लाख से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की रात्रि में कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य सहीं नहीं हो रहा है। गुणवत्ता भी काफी खराब है। सड़क निर्माण में कम माला डाला जा रहा है। सामग्री भी निम्न कोटी की प्रयोग की जा रही है। मौके पर पहुंचे ठेकेदार का भी लोगों ने विरोध किया और घेराव किया। हालाकि ठेकेदार के द्वारा लोगों को बताया गया है कि सड़क निर्माण एग्रीमेंट के अनुसार हो रहा है। इसमें किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की जा रही है। उक्त लोगों ने फिर भी विरोध करते हुए काम को रूकवा दिया।
इन्होंने बताया
निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। सड़क निर्माण कोई अनियमितता नहीं की जा रही है। एग्रीमेंट के अनुसार काम कराया जा रहा है। विरोध करने वाले लोगों को अभी जनकारी का अभाव है। यह मामला चेयरपर्सन के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नेपाल सिंह, एई निर्माण नगर पालिका






