Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्मार्ट मीटर में रिचार्ज होने के बाद भी कट गई रेखा मित्तल की बिजली

स्मार्ट मीटर में रिचार्ज होने के बाद भी कट गई रेखा मित्तल की बिजली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है, वहीं पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी का काफी अभाव है। स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने के कारण प्रति दिन सैकडों उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है, लेकिन एक मामला ऐसा भी प्रकाश में आया है जिनका स्मार्ट मीटर रिचार्ज है और फिर भी उनकी बिजली 25 मार्च से गायब है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

शहर के वार्ड संख्या 19 मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रेखा मित्तल पत्नी स्वर्गीय शिव कुमार मित्तल के यहां पर स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। वहीं छत पर पैनल भी लगा हुआ है। स्मार्ट मीटर में करीब 1475.27 रुपए का रिचार्ज भी है। इसके बावजूद भी  25 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बिजली कट गई। दो बिजली कटे हुए दो दिन पूरे हो गए है, लेकिन कोई अधिकारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस होने के बाद भी बिजली क्यो कटी है। सब जगह शिकायत के बाद स्मार्ट मीटर की कंपनी के सुपरवाइजर अब्दुल कादिर का फोन लगातार मिला रहे हैं। पीडिता का कहना है कि उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है। सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रेखा के घर पर पिछले दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। पावर कारपोरेशन के द्वारा उनकी कोई सहायता नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल